जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया 71वां गणतंत्र दिवस

नोएडा | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया 71वां गणतंत्र दिवस



आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुध नगर के दिशा निर्देशानुसार नोएडा के बरौला में गणतंत्र दिवस व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पंचशील NGO की महा सचिव सुजाता गौतम ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। 

इस मौके पर वहां मौजूद जन समूह को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में बताया गया और सभी को संविधान की शपथ दिलाई गयी। समारोह में पंचशील NGO द्वारा संचालित सिलाई कढाई, बुनाई, ओर बालवाड़ी की छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति नाटक, लोक नृत्य, आदि प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में पंचशील NGO के अध्यक्ष हरि ओम कुमार, बलबीर सिंह सुमन, संदीप त्यागी एडवोकेट, दीपक त्यागी एडवोकेट, गरिमा शाक्य एडवोकेट, डॉक्टर हर्षा विज़, डॉक्टर नेहा शर्मा, डॉक्टर AN अग्निहोत्री, देवेंद्र सिंह अध्यापक, पीएल श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, प्रदीप कुमार अध्यक्ष निवल समुदाय कल्याण संघ, ओम प्रकाश चौहान, कुमारी प्रीती, कुमारी सोना चौधरी, शिवानी, राहुल रॉय,  मति मुन्नी और शशि आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें