BIG NEWS: नोएडा में पेट्रोल पम्प के सेल्समैन को गोली मारने वालों से मुठभेड़, दोनों को गोली लगी

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Noida Police | नोएडा में पेट्रोल पम्प के सेल्समैन को गोली मारने वालों से मुठभेड़



नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन को 4 दिन पहले गोली मारने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई है। शनिवार की शाम पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी हैं। इनमें से एक बदमाश ने पेट्रोल डलवाने के बाद पूरे पैसे नहीं दिए थे।विरोध करने पर विवाद में सेल्समैन को गोली मारी थी। 

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार की शाम छपरा वाली गंदा नाला उस्ता पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान विशाल निवासी बरोला नोएडा मनोज निवासी पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है। इनमें से एक बदमाश ने 4 दिन पहले एक पेट्रोल पंप किस सेल्समैन को पैसे के लेनदेन के विवाद में गोली मार दी थी।

दूसरी ओर सेल्समैन का इलाज चल रहा है। पुलिस इस घटना में शामिल हुए दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी है। बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से एक लाल रंग की हंक मोटरसाइकिल और दो तमंचा बरामद किए हैं।

अन्य खबरें