Noida: महिला की फेसबुक फोटो से छेड़छाड़ करने वाला हैकर गिरफ्तार

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Noida Police | महिला की फेसबुक फोटो से छेड़छाड़ करने वाला हैकर गिरफ्तार



नोएडा सेक्टर 20 थाना पुलिस ने एक शातिर हैकर को गिरफ्तार किया। यह हैकर एक महिला का फेसबुक प्रोफाइल हैक करके उसके पर्सनल फोटो अपलोड कर परेशान कर रहा था। जिसके शिकायत महिला ने पुलिस से की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

नोएडा सेक्टर 20 थाना पुलिस के मुताबिक एक आरोपी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। कुलविंदर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक महिला की फेसबुक प्रोफाइल है हैक कर उसके पर्सनल फोटो अपलोड कर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरें