किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

Google Image | Tricity Today



ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण चार औद्योगिक सेक्टर बसाने के लिए सीधे किसानों से जमीन खरीद रहा है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ताकि किसानों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा इस नंबर पर किसानों की और भी समस्याओं के समाधान के बारे में बताया जायेगा। 

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टर 7, 8, 9 और 16 के लिए जमीन खरीद रहा है। ये जमीन पौवारी, इमलियाका, अटाई मुरादपुर, लुक्सर, दादूपुर, लडपुरा, खानपुर, सिरसा, वेदपुरा, जान समाना, सुनपुरा, भोला रावलपुर, व धूम मानिकपुर गांवों की है। यहां की 630 हेक्टेयर वाले क्षेत्रफल में से 40 प्रतिशत से अधिक भूमि या तो अर्जित कर ली गयी है। अथवा क्रय की प्रक्रिया में है। इसके लिए किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष  कार्य अधिकारी सचिन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कंट्रोल रूम आरम्भ कर दिया गया है। इसका नंबर 0120-2336013 है। इस पर कोई भी किसान या भूस्वामी सुबह 9.30 बजे से सायंकाल 6 बजे तक शिकायत कर सकता है।

अन्य खबरें