Google Image | धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया
हाथरस गैंगरेप पीड़िता से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी के साथ महासचिव प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बात का कांग्रेसियों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
इससे पहले ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट पर राहुल गांधी के काफिले को रोकने के बाद राहुल गांधी पैदल ही हाथरस की तरफ बढ़ने लगे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की थी। इसके बाद वहां मौजूद हजारों कांग्रेसी और पुलिस आमने-सामने हो गए है। यमुना एक्सप्रेस वे पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है।
आपको बता दें कि हाथरस में दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। पिछले 3 दिनों से सुबह में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी आग बबूला है। बुधवार को प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की थी।
Greater Noida : गलगोटिया यूनिवर्सिटी में 'विजन टू रियलिटी' का आयोजन, बिजनेस मॉडल पर हुई चर्चा
ग्रेटर नोएडाखास खबर : दो साल की समस्या का यूपी रेरा ने किया 45 मिनट में समाधान, गौर सिटी मॉल से जुड़ा मामला
ग्रेटर नोएडाGreater Noida : HIMT करवा रहा 'जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2024' का आयोजन, 30 से अधिक कंपनियां ले रही हिस्सा
ग्रेटर नोएडा