Noida Police | बच्ची से रेप करने वाला 24 घण्टों में गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से रेप करने वाले युवक को पुलिस ने महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया। रेप के वक्त युवक ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। जिसके कारण बच्ची को उसे पहचानने में परेशानी हुई। उसने पहली बार इस युवक को देखा था। इतना ही नहीं पुलिस ने जब युवक को पहचान लिया और उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। भागने का प्रयास भी किया। पुलिस टीम ने युवक की घेराबंदी करके बुधवार की देर शाम गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली।
महिलाओं से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक 12 साल की बच्ची के साथ युवक ने रेप किया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसका उपचार किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की और युवक की तलाश शुरू कर दी। डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि इसके लिए 5 पुलिस टीम गठित की गई थीं। बच्ची की हालत अच्छी नहीं थी। लिहाजा, उससे बातचीत करने और युवक की पहचान करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया।
डीसीपी के मुताबिक, बच्ची ने इस युवक को पहली बार देखा था। वारदात के वक्त युवक ने मास्क पहना हुआ था। पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ करके जानकारी हासिल की। पुलिस ने कुछ युवकों को चिन्हित किया। उसके बाद उनकी लोकेशन और मूवमेंट का पता लगाया गया। जिसके आधार पर आरोपी युवक की पहचान हो गई। वृंदा शुक्ला ने बताया कि जब इस युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। उसके पास एक अवैध कंट्री मेड पिस्टल मिला है। युवक की उम्र 18 वर्ष है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के सामने पेश किया गया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस को पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया है कि वह भांग का नशा करता है। भांग के पौधों की तलाश करने के लिए वह खाली पड़े प्लॉट में घूम रहा था। इसी दौरान उसने वहां इस लड़की को देखा और उसे निशाना बनाया। मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे कुछ नहीं बच्ची के साथ रेप किया था बच्ची ने भी यही समय बताया था 1:00 बजे के बाद ही बच्ची के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं, आईपीसी की धारा 307 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
कुणाल शर्मा हत्याकांड : शहर को याद आए आलोक सिंह और वैभव कृष्ण, लोगों में गम, गुस्सा और फिक्र
ग्रेटर नोएडाKunal Murder Case : बहन की थी 10 मई को शादी, तैयारियों के बीच भाई की आई लाश, पिता पर फायरिंग...
ग्रेटर नोएडाGreater Noida BREAKING : सुत्याना गांव में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची
ग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा में कुणाल मर्डर केस : रोते हुए पिता बोले-पुलिस का हो जाए नाश, इनकी वजह से मारा गया बेटा
ग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा के कुणाल की बुलंदशहर में हत्या : मां ने शव से लिपटकर पुलिस को सुनाई खरी-खोटी
ग्रेटर नोएडा