आज ग्रेटर नोएडा के 10 रेजिडेंशियल सेक्टरों के लिए जल अदालत लगेगी, पानी की सप्लाई या बिल से जुड़ी परेशानी है तो पहुंचे

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



अगर आपके घर पानी की सप्लाई ठीक नहीं है या बिल से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज उसका समाधान करवाया जा सकता है। पानी से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गुरुवार को जल अदालत लगाएगा। इसमें शहर के आवासीय सेक्टर-1,  2, 3,  4,  5,  6,  7,  8 और चाई-फाई की समस्याओं को सुना जाएगा। 

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्यालय में हर गुरुवार को जल अदालत लगाकर आवंटियों की पानी की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्याएं सुनी जाएंगी। जल अदालत में प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसर और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। समस्या का हाथोंहाथ समाधान किया जाएगा। अगर आपने अब तक पानी का कनेक्शन नहीं लिया है तो ले सकते हैं।

अन्य खबरें