Greater Noida : ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने विक्रम सिंह यादव

Tricity Today | अध्यक्ष और मंत्री



ग्राम विकास अधिकारी संघ की गौतम बुद्ध नगर शाखा के  प्रत्याशियों का  चयन कर लिया गया है। इसमें विक्रम सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अनिल कुमार को मंत्री बनाया गया है। 

ग्राम विकास अधिकारी संघ गौतम बुध नगर इकाई का गठन कर लिया गया है नवनियुक्त मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि राकेश शर्मा को संरक्षक बनाया गया है। विक्रम सिंह यादव अध्यक्ष और मयंक बरनवाल प्रांतीय प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सिकन्दर हयात को कोषाध्यक्ष, प्रमोद भाटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण यादव को उपाध्यक्ष, रवि कुमार विस्वासी को ऑडिटर, नूतन कुमार को प्रवक्ता, प्रयांक को संगठन मंत्री और देवेंद्र कुमार तहसील प्रतिनिधि बनाया गया है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा कि वह कर्मचारी के हितों के लिए हमेशा आगे रहेंगे। जो भी लंबित मांगे पड़ी हैं उनको पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

अन्य खबरें