BREAKING: विशाल पांडेय ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी नियुक्त किए गए

Tricity Today | Vishal Pandey DCP



गौतम बुध नगर में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के नवागंतुक अधिकारी विशाल पांडेय को ग्रेटर नोएडा का एडिशनल डीसीपी नियुक्त किया गया है। पिछले करीब 6 महीने से यह पद खाली चल रहा था। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय सिंह का नोएडा तबादला होने के बाद यहां किसी को नियुक्त नहीं किया गया था। अब पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने गुरुवार की रात यह नियुक्ति की है। वहीं, छह इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को भी इधर से उधर भेजा गया है।

पुलिस कमिश्नर ऑफिस की मीडिया सेल ने बताया कि प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर आलोक सिंह ने नवागंतुक अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पाण्डेय को अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक और निरीक्षकगण को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया गया है।

1. निरीक्षक रजनेश कुमार तिवारी को प्रभारी निरीक्षक थाना दनकौर से पुलिस लाईन भेजा गया है।

2. निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को वाचक अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना दनकौर बनाया गया है।

3. उपनिरीक्षक बलजीत सिंह को थाना प्रभारी नाॅलेज पार्क से प्रभारी साईबर सेल बनाकर भेजा गया है।

4. निरीक्षक उमेश बहादुर को नोएडा आईटी सेल से थाना प्रभारी नाॅलेज पार्क एसएचओ बनाकर भेजा गया है।

5. निरीक्षक डा. शेलेश कुमार तोमर को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-39 से अपराध शाखा भेजा गया है।

6. निरीक्षक आजाद सिंह तोमर को सैन्ट्रल नोएडा आइटी सैल से प्रभारी निरीक्षक थाना                                       सेक्टर-39 बनाकर भेजा गया है।

अन्य खबरें