ऋतु महेश्वरी के नोएडा आने से शहर के विकास में 4 चांद लग गए हैं, जानिए किसने कहा

नोएडा | 4 साल पहले | Anika Gupta

Tricity Today | ऋतु महेश्वरी



कुछ दिनों पहले नोएडा के बरौला गांव के रहने वाले लोगों ने बीसी प्रधान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी से मुलाकात की थी। जिसमें लोगों ने रितु महेश्वरी को अवगत कराया कि उनके गांव में पार्क का हाल बूरा हो रहा है। गांव के लोगों ने पार्क में हट बनवाने, हाईमास्क लाइट, वाटर हार्वेस्टिंग, बेंच, घास और पेड़-पौधे लगवाने की मांगें की थीं। जिन मांगों को रितु महेश्वरी ने ग्रामीणों से पूरी करने का आश्वासन दिया था।

अब बीसी प्रधान ने बताया कि सीईओ ने उनकी मांगों पर तुरंत संज्ञान लिया। बरौला गांव के पार्क का सौंदर्यीकरण करवा दिया है। पार्क में बेंच लगवा दिए हैं। पेड़-पौधे और घास। वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। हट का काम अभी प्रगति पर है। पार्क में हाईमास्क लाइट भी लग गई हैं। नोएडा की सीईओ रितु महेश्वरी का कार्य देखकर लोगों को चहरे पर खुशी छा गई है।

बरौला गांव के लोगों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी के कार्य पूरे नोएडा वासियों को काफी पसंद आ रहे हाँ। लोगों का कहना है कि रितु महेश्वरी लोगों की समस्या का निस्तारण काफी अच्छी तरह से करती हैं। उनके नोएडा आने के बाद शहर के विकास में 4 चांद लग गए हैं।

अन्य खबरें