नोएडा सुपरटेक ट्विन्स टावर : 46 लोगों ने पहले दिन लगाया 290 किलो बारूद, सूर्यास्त के बाद नहीं होगा काम, जानिए क्यों

नोएडा | 2 साल पहले | Pankaj Parashar

Tricity Today | work of putting gunpowder in Supertech Twins Tower has started



Noida News : सुपरटेक ट्विन्स टावर में बारूद लगने का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को पहले दिन एपेक्स और सियान टावर में बारूद लगाया गया है। पहले दिन सिर्फ 290 किलो बारूद लगाया गया है। वैसे तो शनिवार को पलवल से 350 किलो बारूद आया था, लेकिन सूर्यास्त तक केवल 290 किलो ही बारूद लग पाया। बाकि वापस पलवल भेज दिया और अब रविवार की सुबह नई मात्रा में विस्फोटक पलवल से नोएडा आया है।

पहले दिन 60 किलो बाद वापस पलवल भेजा 
एडिफिस एजेंसी के उत्कर्ष मेहता ने बताया कि पहले दिन 350 किलो बारूद पलवल में स्थित मैगजीन से आया था। इसमें से केवल 290 किलो बाद में भी लग पाया और बाकी वापस भेज दिया गया है। पलवल से पुलिस सुरक्षा के बीच बारूद ट्विन्स टावर पहुंचा और बचा हुआ वापस भेजा गया। रोजाना सुबह गाड़ी में भरकर बारूद आएगा। हमारी टीम टावर में बारूद लगाने का कार्य करेगी। कार्य पूरा होने के बाद जो भी बारूद बचेगा, उसका वापस पलवल भेज दिया जाएगा। पहले दिन शनिवार को 60 किलो बाद वापस भेजा गया है।

सूर्यास्त होने तक बारूद लगेगा
उत्कर्ष मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना सुबह करीब 6:30 बजे पलवल से गाड़ी में भरकर बारूद आएगा और 7:00 बजे से हमारी टीम लगाना शुरू कर देगी। सूर्यास्त होने तक बारूद टावर में लगाया जाएगा। सूर्यास्त होने के बाद विस्फोटक पदार्थ लगाने का कार्य नहीं किया जाएगा। शाम को 7:00 बजे पुलिस निगरानी में बचा हुआ विस्फोटक पदार्थ वापस पलवल भेज दिया जाएगा। यह प्रक्रिया लगातार 14 दिनों तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 14 दिनों के भीतर ट्विन्स टावर में विस्फोटक पदार्थ लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अगर बीच में मौसम खराब या कोई प्राकृतिक दिक्कत आती है तो आगे पीछे हो सकता है। एपेक्स टावर में 32 और सियान टावर में 29 फ्लोर हैं। जिनमें बारूद लगाया जा रहा है।

कुल 46 लोगों की टीम लगा रही बारूद
इस पूरे प्रोजेक्ट में 10 इंडियन ब्लास्टर, 6 विदेशी ब्लास्टर और 30 मजदूर कार्य कर रहे हैं। उत्कर्ष मेहता का कहना है कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि एक दिन में कितने छेदों में कितना बारूद लगेगा, लेकिन 3 दिनों बाद इसकी जानकारी दे सकते हैं। ट्विन्स टावर को ध्वस्त करने के लिए कुल 9,640 छेद दोनों टावर में किए गए हैं। इन सभी छेदों में बारूद लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इस पूरे ध्वस्तीकरण के लिए 3,700 किलो विस्फोटक पदार्थ पलवल से लाया जाएगा।

अन्य खबरें