नोएडा में बस बेलगाम : सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारकर उड़ाया, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

नोएडा | 3 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे चल रहे युवक को टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां शनिवार देर रात उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के जीजा ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ से पुलिस से शिकायत की है। 

जानिए पूरा मामला 
मूलरूप से गोरखपुर निवासी उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि उनका साला हरेंद्र गांव के कुछ लोगों के साथ नोएडा में मजदूरी करता था। 23 अक्तूबर को हरेंद्र अपने साथी विजय और गोविंद के साथ पैदल सेक्टर- 62 मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने हरेंद्र को टक्कर मार दी। घटना में हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रैफर कर दिया गया। जहां उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई। उमेश का कहना है कि घटना के समय आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया है। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की है। 

आरोपी चालक की तलाश शुरू 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिकायत के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बस नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

अन्य खबरें