नोएडा में गुंडई : दिनदहाड़े मैदान में क्रिकेट खिलाड़ी को पीट-पीटकर किया अधमरा, हत्या की दी धमकी

नोएडा | 3 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा में थाना फेस 2 क्षेत्र के सेक्टर -80 स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहे एक खिलाड़ी को एक दर्जन अज्ञात लोगों ने हॉकी, बेसबॉल स्टिक और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित युवक को हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

जानिए पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में योगेश लोहिया ने बताया कि वह परिवार के साथ ग्राम भुड़ा नोएडा में रहते हैं। रविवार को उनका छोटा भाई सिकंदर सेक्टर -80 स्थित एक मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहा था। तभी वहां 9 -10 अज्ञात लोग हॉकी,  बेसबॉल का डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उसके भाई को दोबारा पार्क में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई के सिर, पैर, हाथ और पसलियों में काफी गंभीर चोट आई है। उसका सेक्टर 110 स्थित यथार्थ अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें