नोएडा में दर्दनाक हादसा : दो कार आपस में टकराई, एक युवक ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

नोएडा | 2 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा में थाना फेस 2 क्षेत्र के सेक्टर -92 रेड लाइट के बाद दो कारें आपस में टकरा गई। हादसे में एक कार सवार युवक मौत हो गई।जबकि दूसरी कार में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक की शिकायत पर केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है। 

जानिए पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में दुष्यंत अदलखा ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली के 120 दीपाली पीतमपुरा में रहता हैं। 29 सितंबर की सुबह उनका चचेरा भाई गौरव अपनी कार से अपनी मां को सेक्टर -137 अजनारा सोसायटी के पास छोड़कर वापस घर पॉकेट 1 सेक्टर -82 लौट रहा था। जो वेस्ट सेक्टर 92 के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार एक कार ने इसे टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने बताया कि स्थानीय लोग गौरव को नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार अज्ञात कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अन्य खबरें