NOIDA BREAKING : पर्थला फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला, हादसे को देखने वाले लोग गाड़ी छोड़कर भागे, Video

नोएडा | 3 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | चलती कार बनी आग का गोला



Noida News : नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर पर बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे चलती कार में आग लग गई। इस घटना को देखने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोग गाड़ी से दूर भागने लगे। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बिना देरी किया आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।
लोगों में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया था। जो लोग अपनी गाड़ी में सवार होकर कहीं पर जा रहे थे, वह लोग गाड़ी को मौके पर छोड़कर भागने लगे क्योंकि अग्नि के आसपास गाड़ी होने की वजह से हादसा बढ़ जाता है। लोगों को अपनी जान की फिक्र होती है, इसी वजह से लोग अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने लगे। लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया।
 

अन्य खबरें