नोएडा से गमला चोरी का अनोखा मामला : BMW से आई महिला की करतूत सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा | 6 घंटा पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Viral Video



Noida News : नोएडा के पॉश सेक्टर-18 मार्केट से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक महिला की हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लग्जरी BMW कार से उतरकर दुकान के बाहर रखे गमले की चोरी करती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 
घटना 25 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला बेखौफ होकर गमला उठाने में लगी है। जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे टोका, तो उसने बेहद बेशर्मी से जवाब दिया कि वह रोज एक गमला ले जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह महिला पहले भी दो गमले चुरा चुकी है। यह घटना नोएडा के सबसे महंगे और व्यस्त बाजार क्षेत्र में घटी है। एक महंगी लग्जरी कार से आकर गमला चोरी करने की यह घटना सवालों के घेरे में है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे एक मनोवैज्ञानिक समस्या मान रहे हैं। यह घटना समाज में बढ़ती नैतिक गिरावट की ओर भी इशारा करती है, जहां धन-संपन्न लोग भी छोटी-छोटी चीजों की चोरी से नहीं चूक रहे हैं।

अन्य खबरें