नोएडा में युवक की मौत : कंपनी में हादसे का हुआ शिकार, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

नोएडा | 3 दिन पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र स्थित मोबाइल चार्जर बनाने वाली कंपनी में रविवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करंट लगने से युवक बेहोश हो गया था। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय दिलीप सिंह सेक्टर-64 स्थित हॉन्ग कोंग डे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है। वह कंपनी में ऑपरेटर था। कंपनी में मोबाइल चार्जर और अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण बनाने का काम होता है। रविवार सुबह दिलीप सिंह को काम करते समय करंट लग गया। घटना के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारी उसे तुरंत सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि युवक की करंट लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। अगर शिकायत करते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें