नोएडा में कुत्ते से कराया हमला : पहले की गाली-गलौच, फिर डॉगी से कटवाया

नोएडा | 4 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में एक व्यक्ति को शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे युवक का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने अपने कुत्ते से व्यक्ति पर हमला करवा दिया। कुत्ते ने व्यक्ति के शरीर पर कई जगह काटकर उसे घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। 

यह है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में मोहित शर्मा ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला अनुज शर्मा शराब पीने का आदी है। पीड़ित के अनुसार उसने 11 जून की रात को शराब पीकर उनसे गाली-गलौच की। जब उन्होंने विरोध किया तो उसने मारपीट की। इस बीच आरोपी ने अपना पालतू कुत्ता को उनके ऊपर छोड़ दिया। कुत्ते ने उन्हें काट लिया। उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी संतोष देवी के साथ भी आरोपी ने गाली गलौज की। किसी तरह आसपास के लोगों ने उन्हें बीच-बचाव कर बचाया। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत की गई है। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें