नोएडा : अग्रवाल मित्र मंडल के निर्विरोध चुनाव संपन्न, ये है नई कार्यकारिणी

नोएडा | 3 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | अग्रवाल मित्र मंडल के निर्विरोध चुनाव संपन्न



Noida News : आज नोएडा में अग्रवाल मित्र मंडल के लिए वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी राजेंद्र जैन ने बताया कि कुल 23 विभिन्न पदों के लिए चुनाव होने थे, जिनके लिए 23 ही नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस कारण सभी पद निर्विरोध भरे गए।

निर्विरोध चुने गए प्रमुख पदाधिकारी
  1. अध्यक्ष : मुकेश कुमार गुप्ता
  2. उपाध्यक्ष : विपिन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मूलचंद गुप्ता
  3. महासचिव : मनोज गोयल भंगेल
  4. सचिव : गिर्राज अग्रवाल, नेत्रपाल अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग
  5. कोषाध्यक्ष : पुनीत गर्ग
  6. सहकोषाध्यक्ष : जोगेंद्र बंसल
इसके अलावा, कई अन्य सदस्य भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। निवर्तमान अध्यक्ष विकास बंसल ने अपनी कार्यकारिणी को भंग किया और नई कार्यकारिणी ने तत्काल अपना पदभार संभाल लिया। चुनाव अधिकारी राजेंद्र जैन ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। यह जानकारी अग्रवाल मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष विकास बंसल द्वारा दी गई। नई कार्यकारिणी के गठन से अग्रवाल समुदाय में उत्साह का माहौल है और आशा की जा रही है कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंडल अपने उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करेगा।

अन्य खबरें