Chhath Puja 2023 : नोएडा स्टेडियम में छठ घाट बनकर तैयार, जानें क्या रहेगा खास

नोएडा | 11 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | Chhath Puja



Noida News (सुमित राजपूत) : दीपावली के बाद नोएडा एनसीआर में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के सैकड़ों लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार 17 नवंबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पूजा प्रारंभ हो चुकी हैं। शहर में बन रहे अनेकों घाट बनकर तैयार हो गए हैं। सबसे बड़ा छठ घाट नोएडा स्टेडियम में बनाया गया है। यह छठ घाट 140 फीट लम्बा, 40 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा होगा।

सफाई का कार्य शुरू
प्रवासी महासंघ महासचिव अवधेश राय ने बताया कि सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां नोएडा स्टेडियम में जोरों से चल रही हैं। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने हेतु स्टेडियम एक बड़ा छठ घाट बनाया जा रहा है। स्टेडियम में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। छठ पूजा पर हिंडन में साफ सुथरा पानी मिलेगा। शेष कार्य छठ घाटों की साफ सफाई, मोबाईल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मेले के लिए फायर टेंडर, मोबाईल एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली गई है। छठव्रतियों के कपड़ा बदलने के लिए कृत्रिम कमरे का भी निर्माण किया गया है। बाकी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर दी जाएंगी।

सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु करेंगे पूजा अर्चना
प्रवासी महासंघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया ने बताया कि अगर किसी परिवार के पास छठ पूजा बनाने की धनराशि नहीं है, उसे संस्था के तरफ से शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। नोएडा स्टेडियम में शाम के समय सिंगर विकास तिवारी और अंशिका सिंह रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि सूर्योपासना का महान छठ पर्व 17 नवंबर को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी के दिन नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। 18 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन खरना की पूजा की जा रही है। 19 नवंबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 20 नवंबर कार्तिक शुक्ल सप्तमी के सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान नोएडा स्टेडियम में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आएंगे।

अन्य खबरें