Noida : रेडियो 'सलाम नमस्ते' में न्यूट्र-जल कैंपेन पर चर्चा, एस्पेक्ट ने बेहतर दिए सुझाव 

नोएडा | 24 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | कार्यक्रम



Noida News : नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS Noida) के सामुदायिक रेडियो 'सलाम नमस्ते' ने बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें न्यूट्र-जल कैंपेन पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर की पुष्टाहार विभाग की डीपीओ पूनम तिवारी ने अपने विचार रखे।

सकारात्मक बदलाव पर जोर 
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि न्यूट्री-जल कैंपेन का उद्देश्य जल और पोषण के महत्व को बढ़ावा देना है। यह कैंपेन जागरूकता फैलाने, सही पोषण और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है। डीपीओ पूनम तिवारी ने कहा, "हमारी कोशिश है कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर हम जल और पोषण के महत्व को बताएं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें।"
जल और पोषण का महत्व
डीपीओ तिवारी ने कहा कि इस अभियान में समुदाय की सक्रिय भागीदारी, स्कूलों में बच्चों को जल और पोषण के महत्व, स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य की आदतों को बढ़ावा देना और संतुलित आहार की जानकारी लोगों को मुहैया कराना शामिल है। यह कार्यक्रम नोएडा के ग्रामीण और पिछड़े समुदायों में जल और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। साथ ही समुदाय में साफ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

अन्य खबरें