गौतमबुद्ध नगर सीट से भाजपा रचेगी इतिहास : डॉ. महेश शर्मा ने 5 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाकर विरोधियों को चौंकाया

नोएडा | 4 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | डॉ. महेश शर्मा



Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा मजबूती के साथ जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। दोपहर करीब 4 बजे आई रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. महेश शर्मा करीब 5 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चले रहे हैं। महेश शर्मा इस सीट से इतिहास रचने को तैयार हैं। अभी काउंटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि 6 लाख से ज्यादा वोटों से महेश शर्मा जीत दर्ज कर सकते हैं। 

जानिए अब तक किसके कितने वोट मिले 
पहले राउंड से अभी तक भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा 770568 वोट मिल चुके हैं। सपा प्रत्याशी को डॉ. महेंद्र नागर 274087 और बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र सोलंकी 217081 वोट मिले हैं। ऐसे में अगर देखा जाए तो महेश शर्मा करीब 236282 वोटों से आगे चल रहे हैं। जिससे पता चलता है कि महेश शर्मा अपने विरोधियों पर किस कदर हावी दिख रहे हैं। महेश शर्मा करीब 5 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगे की राउंड में वोटों की गिनती के दौरान यह आकड़ा बढ़कर 6 लाख से ऊपर जाएगा। 

6 लाख से हरायेंगे 
भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा पहले राउंड से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में महेश शर्मा 3 हजार वोटों की बढ़त बनाई थी। जो अब 5 लाख से पार पहुंच चुकी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार महेश शर्मा 6 लाख वोट से सपा प्रत्याशी को हरायेंगे। यह भी हो सकता है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी यूपी में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में पहले नंबर पर पहुंच जाएं। 

सपा-बसपा कार्यकर्ताओं की उम्मीद खत्म 
वहीं सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी अभी मतगणना स्थल पर टिके हुए हैं। उन्हें अब जीत की उम्मीद नहीं है। भाजपा प्रत्याशी की 4 लाख की बढ़त के बाद सपा और बसपा कार्यकर्ता खामोश हो गए हैं।

अन्य खबरें