Elvish Yadav : दिल्ली एयरपोर्ट पर वांछित बताते हुए एल्विश को रोका, नोएडा पुलिस से बात के बाद हुई एंट्री 

नोएडा | 3 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Elvish Yadav



Noida News : फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने एल्विश यादव को रोक लिया। उसको नोएडा पुलिस का वांछित बताते हुए सुरक्षाकर्मियों ने एल्विश को थाईलैंड जाने की अनुमति नहीं दी। यूट्यूबर एल्विश यादव पर रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप लगे थे। ऐसे में नोएडा पुलिस ने इसी मामले में एल्विश को जेल भी भिजवाया था। एंट्री के लिए एल्विश देर रात नोएडा डीसीपी से फोन पर बात करवाई तब जाकर मामला शांत हुआ है। 

डीसीपी नोएडा से करवाई बात 
आपको बता दें कि 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को अरेस्‍ट किया था, 22 मार्च को उन्हें जमानत मिली थी। यूट्यूबर एल्विश यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ पिछले साल नवंबर महीने में केस दर्ज हुआ था। 155 दिन बाद नोएडा पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। 3 नवंबर को नोएडा के थाना सेक्टर-49 में केस दर्ज हुआ था। इसके 4 महीने बाद एल्विश की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, इस बीच पुलिस ने कई बार सभी से पूछताछ की थी और हर बार नई-नई बातें सामने आई थीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने के बाद एल्विश ने नोएडा डीसीपी ने बात करवाई। नोएडा पुलिस ने कहा कि वह फिलहाल वांछित नहीं है। इसके बाद एल्विश को विदेश जाने की अनुमति सम्बन्धित विभाग की तरफ से दी गयी।

ये है पूरा मामला
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नवंबर में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के अधिकारी ने एल्विश और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। जिसके बाद सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पूरे प्रकरण का स्टिंग ऑपरेशन संस्था के सदस्य ने किया था। जिसमें पकड़े गए सपेरों से कोबरा के साथ नौ सांप और 20 एमएल सांपों का जहर बरामद हुआ था। इसके आगे बता दें कि इस मामले में संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात कर रहा था। इसमें राहुल एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल होने की बात कह रहा था। यह मुकदमा बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्‍था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले गौरव गुप्‍ता ने दर्ज कराया था।

अन्य खबरें