नोएडा में बुखार के मरीजों की होगी मलेरिया जांच : सरकारी और निजी अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी, बतानी होगी संख्या 

नोएडा | 4 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा में अस्पतालों में आने वाले सभी बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच कराई जाएगी। मलेरिया विभाग ने इसके लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए हैं। अब अस्पतालों को बुखार के मरीजों की संख्या के साथ ही मलेरिया जांच की संख्या भी बतानी होगी।

मलेरिया की स्लाइड जांच भी अनिवार्य
हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच की जानकारी जुटाने का काम करेगी, ताकि सही समय पर मरीजों की जानकारी मिल सके। मलेरिया के मरीजों की जानकारी हर दिन देनी होगी। जानकारी जुटाने के बाद मरीज के घर और उसके आसपास के 50 घरों में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुखार के मरीजों की जांच जरूरी बताई गई है। मलेरिया की स्लाइड जांच भी अनिवार्य की गई है, ताकि इस बीमारी के परजीवी के बारे में जानकारी मिल सके।

सभी छोटे-बड़े अस्पतालों को लिखा पत्र
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि बुखार के सभी मरीजों की मलेरिया जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए सभी छोटे-बड़े अस्पतालों को पत्र लिखा गया है। इस व्यवस्था से मलेरिया की जांच बढ़ेगी और नए मरीज भी मिलेंगे। इससे बेहतर इलाज में मदद मिलेगी। इस बीमारी को फैलने से रोकने में भी मदद मिलेगी।

अन्य खबरें