BIG BREAKING : नोएडा में पेंट की कंपनी में लगी आग, मचा हड़कंप

नोएडा | 2 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | पेंट कंपनी में लगी



Noida News : नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में सोमवार सुबह हौजरी कॉम्पलेक्स अथर्व लैब टेस्टिंग कंपनी में आग लग गई। आग कंपनी की पांचवी मंजिल पर छत पर रखे जनरेटर में लगी थी। बताया जा रहा है कि जनरेटर के आसपास के पेंट के डब्बे भी रखे थे। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप से धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ऐसे लगी आग 
हौजरी कॉम्पलेक्स अथर्व लैब टेस्टिंग कंपनी है। कंपनी में पेंट बनाने का कार्य होता है। सोमवार सुबह कंपनी की पांचवी मंजिल पर छत पर रखे जनरेटर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप से धारण कर लिया। घटना के बाद हौजरी कॉम्पलेक्स में हड़कंप मच गया। लोग कंपनियों से सड़क पर आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

पुलिस का बयान 
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग को बुझा लिया गया है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। सीएफओ ने शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई है। 

अन्य खबरें