नोएडा में गणेश चतुर्थी : अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में विराजमान हुए गणपति, निवासियों ने भगवान का स्वागत

नोएडा | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | नोएडा में गणेश चतुर्थी



Noida News : गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू होते ही शहर के लोग उल्लास से भर गए। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में गणपति विराजमान हुए। सोसाइटी के निवासियों ने श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश के आगमन का स्वागत किया। 

भजन संध्या से भक्तिमय हुआ वातावरण
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन एवं आरती के साथ प्रातः 9.00 बजे आरंभ हुआ। उसमें मुख्य यजमान के रूप में सोसाइटी के वरिष्ठ निवासी योगेन्द्र गौड़ अपनी पत्नी रेखा गौड़ के साथ उपस्थित हुए। इस कार्य में उनका सहयोग विनीत गुप्ता एवं उनकी पत्नी प्रतिभा गुप्ता ने किया। आरती के पश्चात समस्त उपस्थित निवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार की शाम 6 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। उसमें सोसाइटी की महिलाओं के उत्साहपूर्वक भजन व नृत्य से सारा वातावरण ईश्वरमय हो गया।  भजन संध्या के पश्चात रात्रिभोज का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में इन्होंने दिया योगदान
गणपति पूजा में सोसाइटी निवासी रंजन समंत्रे, शरद शैली, प्रदीप दुबे, विकास, देबी प्रसन्ना, उमेश, अनिल, दीनानाथ मिश्रा, विनोद, प्रकाश, विनीथ, दिशांता ओझा, अविनाश, भूपेश, सुनील दुबे का विशेष योगदान रहा।

अन्य खबरें