हाथरस के बाबा का नोएडा आश्रम अवैध : प्राधिकरण और प्रशासन कर रहा है जांच, अब चलेगा योगी का बुलडोजर 

नोएडा | 3 दिन पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | हाथरस के बाबा का नोएडा में अवैध आश्रम



Noida News : हाथरस हादसे के बाद से सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने अब बाबा के संपत्ति को खंगालना शुरू कर दिया है। अब तक की जांच में नोएडा के नया गांव इलाके में बाबा का आलीशान आश्रम का पता चला है। इस आश्रम को लेकर प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम जांच कर रही है। अब तक की जांच में आश्रम को अवैध बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस अवैध आश्रम पर सीएम योगी का बुलडोजर चलेगा।

दिल्ली के कारोबारी ने आश्रम बनाकर किया दान 
बुधवार से नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम पर आश्रम की जांच कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि दिल्ली के एक बड़े कारोबारी ने आश्रम बनाकर हाथरस वाले बाबा को दान किया है। इस आश्रम का पूरी देखरेख भी कारोबारी ही करता है। नोएडा पुलिस का कहना है कि आश्रम दिल्ली के किसी पूरनमल नामक व्यक्ति का है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी यह जांच करने में लगे हुए हैं कि आश्रम का निर्माण किस भूमि पर हुआ। अब तक की जांच में निर्माण अवैध पाया गया है। 

सेवादार ने बताई घटना 
आश्रम में मौजूद हिमांशु ने बताया कि हम लोग भी हाथरस में समागम में शामिल होने गए थे। बाबा 12:00 बजे आए और 1:30 बजे चले गए। उनके जाने के बाद जब संगत बाहर निकली तो उनके साथ काफी भीड़ थी। पुलिस की संख्या बहुत कम थी, उनके जाने के बाद यह घटना हुई। हिमांशु ने दावा किया कि ऐसा कहा जा रहा है कि लोग प्रभु की धूल लेने गए थे, ऐसा कुछ नहीं हुआ। वह किसी से मिलते नहीं, वह सिर्फ मंच से संबोधन करते हैं। उनके ठहरने की तारीखें समिति के सदस्यों ने तय की हैं। 

14 जुलाई 2022 नोएडा आया था बाबा 
नोएडा में उनके ठहरने की तारीखें भी समिति के सदस्यों ने तय की हैं, लेकिन वह नोएडा आने से इनकार करते हैं। अब तक वह सिर्फ एक बार यहां आए हैं। नोएडा आश्रम में मौजूद हिमांशु ने कहा कि इस आश्रम को बने करीब 2 साल हो गए हैं। गुरुजी 14 जुलाई को आए थे, उसके बाद वह कभी नहीं आए।

अन्य खबरें