नोएडा में गर्मी कर रही लोगों को बीमार : अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, हीट वेव और डिहाइड्रेशन ने किया बुरा हाल

नोएडा | 5 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | सेक्टर 39 स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों की भीड़



Noida News : नोएडा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। अब यह गर्मी लोगों को बीमार कर रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि ओपीडी में 40 फीसदी मरीज हीट वेव और डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं। इसके अलावा अस्पतालों में इन मरीजों के लिए बेड भी रिजर्व किए गए हैं। जिससे की मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

तरल पदार्थों का करें ज्यादा सेवन 
डॉक्टरों का कहना है गर्मी को देखते हुए अपना विशेष ख्याल रखें। जितना हो सके पानी पिएं। इसके अलावा अन्य तरल पदार्थों में जूस, लस्सी, नींबू पानी, शेक शामिल करें। हालांकि आईएमडी के अनुसार शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसका असर 3 जून तक रहेगा। दरअसल एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर यहां देखने को मिल सकता है। इसलिए यहां बारिश हो सकती है। जिससे कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन तापमान में कमी नहीं आएगी। 5 और 6 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। 

आज 45 डिग्री पहुंचेगा तापमान 
शनिवार सुबह चिलचिलाती धूप ने एक बार फिर लोगों को परेशान किया। बताया जा रहा है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रतिघंटा रहेगी। जिससे गर्मी का एहसास करीब 46 से 47 डिग्री का रहेगा।

अन्य खबरें