Noida : दुख-दर्द दूर करने के नाम पर महिलाओं को निशाना बनाने वाले ढोंगी बाबा की खुली पोल, जानें कैसे करता था ठगी

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | ढोंगी बाबा गिरफ्तार



नोएडा थाना-58 पुलिस ने एक ऐसे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। जो सीधी-साधी महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे जेवर लूटकर फरार हो जाता था। अभी तक यह बाबा दर्जनभर महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। 

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार नोएडा की सेक्टर-58 पुलिस ने गुरूवार को एक ढोंगी बाबा को दबोच लिया है। यह बाबा शहर में लोगों के घर-घर जाकर भीख मांगता था। उसके बाद घरेलू महिलाओं से उनके दुख-दर्द और हर प्रकार की समस्याओं से निजात दिलवाने का दावा करता था। 

आरोपी ढोंगी बाबा महिलाओं से उनके दुख को दूर करने के नाम पर जाल में फांसता के बाद उनसे जेवर और रूपये लेकर फरार हो जाता था। इस मामले में काफी दिनों से पुलिस को अलग-अलग सेक्टर की महिलायें शिकायत दे रही थी। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर एक्शन लेते हुए गुरूवार को नोएडा सेक्टर-61 के पास मेट्रो स्टेशन से ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा की पहचान अज्जू निवासी ककराला के रूप में हुई है।

अन्य खबरें