नोएडा में देश-विदेश के 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दम : 3 दिवसीय प्रतियोगिता 14 जून से शुरू, 50 और 60 साल प्लेयर भी लेंगे हिस्सा

नोएडा | 4 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Images | Symbolic Image



Noida News : अंतरराज्यीय पिकल बॉल प्रतियोगिता नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में करीब 400 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। नेपाल की टीमें भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। 3 दिवसीय प्रतियोगिता 14 जून से शुरू होगी। बुधवार को आयोजकों ने सेक्टर-120 में प्रेसवार्ता कर प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।

पहली बार यूपी में बड़ा आयोजन
उत्तर प्रदेश पिकल बॉल संघ के सचिव प्रभात वत्स ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयुवर्ग के अलावा 50 और 60 साल आयुवर्ग में भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता का पहली बार यूपी में बड़ा आयोजन हो रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के भी कई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। 

तीन श्रेणी में खिलाड़ी लेंगे भाग 
एकल, मिश्रित और युगल वर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के दौरान पिकलबाल संघ के चेयरमैन अशोक मनानी मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता में यूपी पिकलबॉल के अध्यक्ष के कुमार, नमिता,आशीष, कल्पित, प्रेम, बिष्ट, अदिति, नलिनी, विनीत, राकेश, तरुण, प्रियंका, अमित आदि शामिल हुए।

अन्य खबरें