नोएडा वालों आपके पास आ रहा है MTV Roadies! सीजन- 20 का होगा जोरदार आगाज, रणविजय सिंह, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला करेंगे वापसी

नोएडा | 4 घंटा पहले | Ashutosh Rai

Tricity Today | रणविजय सिंह, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला



Noida News : नोएडा में जल्द ही एमटीवी का प्रसिद्ध शो रोडीज अपने 20वें सीजन के साथ आनेवाला है। इसमें अभिनेत्री नेहा धूपिया एक मेंटर के तौर नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो अब वह शो में वापसी के लिए तैयार हैं। शो में नेहा के साथ रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला भी नजर आने वाले हैं।

नेहा धूपिया होंगी एमटीवी रोडीज का हिस्सा
अभिनेत्री नेहा धूपिया एमटीवी रोडीज शो में मेंटर के तौर पर फिर वापसी करने जा रही हैं। नेहा को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। नेहा को इस शो में एक बार फिर से उसी सीधे सपाट फैसले लेते देखा जा सकेगा। नेहा धूपिया के साथ इस शो में रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला को देखा जाएगा। एमटीवी रोडीज के कुछ बहुत ही खास सीजन के बारे में बातें हो चुकी हैं। ये शो अब अपने अगले सीजन के साथ प्रशंसकों के लिए कुछ नया लेकर आया है। खबरों की मानें तो शो मेकर्स का कहना है कि हमने प्रशंसकों से प्यार और समर्थन की बाढ़ देखी है और हम उनकी आवाजों को अनदेखा नहीं कर सकते हैं। इन सितारों और इस नए सीजन से जुड़ने के लिए नोएडा-एनसीआर के लोग 13 अक्टूबर को नोएडा इंडोर स्टेडियम में जा सकते है।

रणविजय सिंह भी कर रहे वापसी
नए सीजन में वापसी के बारे में बात करते हुए रणविजय ने एक बयान में कहा, "रोडीज सिर्फ एक शो नहीं है- यह मेरे लिए एक भावना है, यह मेरा कम्फर्ट जोन है, मैं घर पर हूं। दो दशकों से, यह लाखों लोगों के अथक जुनून, धैर्य और सपनों से प्रेरित है। यह सिर्फ एक मंच से कहीं अधिक है; यह पूरी पीढ़ी के लिए एक संस्कार है। व्यक्तिगत रूप से, यह इस देश के युवाओं की हर चीज का प्रतीक है- साहस, महत्वाकांक्षा और लचीलापन। मैं आभारी हूं कि मैं इस असाधारण विरासत का हिस्सा रहा हूं। जैसा कि हम रोडीज डबल क्रॉस के साथ इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, मैं इस यात्रा के लिए जीने वाले सपने देखने वालों के साथ फिर से उस बेजोड़ एड्रेनालाईन को महसूस करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

विश्वासघात पर आधारित होगा नया शो
रोडीज़ का नया सीज़न विश्वासघात के आधार पर बनाया गया है, जहां न केवल गैंग लीडर एक-दूसरे से बल्कि अपने टीम के सदस्यों से भी धोखे का सामना करेंगे। आगामी संस्करण में ड्रामा को बढ़ाने का दावा करते हुए, रोडीज़ के ऑडिशन अक्टूबर के मध्य में शुरू होंगे। 2021 में, जब रणविजय सिंह ने अपने रोडीज़ सिंहासन से इस्तीफा दिया, तो हरभजन सिंह और विजेंद्र कुमार जैसी खेल हस्तियों ने उनकी जगह ली। पिछले दो सीज़न में, अभिनेता सोनू सूद ने वह भूमिका निभाई थी जो कभी रणविजय ने निभाई थी

सफर का ज़रूरी हिस्सा नेहा धूपिया
मेकर्स का मानना है, नेहा धूपिया रोडीज के सफर का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं और उनकी वापसी से सब कुछ बेहतरीन तरीके से बदलने वाला है। नेहा धूपिया अपने नेतृत्व की क्षमता के कारण रोडीज शो का हिस्सा रही हैं। वह भी इस शो में शामिल होने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उनकी ऊर्जा, लगन और शो को लेकर उनका अनुभव बहुत ही शानदार है।

इस दिन होंगे ऑडीशन
एमटीवी की ओर से भी एक अपडेट जारी की गई है। जारी अपडेट में बताया गया कि 13 अक्तूबर को नोएडा, 15 अक्तूबर को चंडीगढ़, 18 अक्तूबर को हैदराबाद, 20 अक्तूबर को पुणे में डबल क्रॉस ऑडिशन किए जाएंगे। इस शो का पिछला सीजन 19: कर्म या कांड सोनू सूद ने होस्ट किया था। शो में प्रिंस नरूला, रिहा चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी को भी देखा गया था।

अन्य खबरें