नोएडा में नाइट सफारी : रात में सैलानियों को रोमांचित करने की तैयारी, लाया जाएगा हिरणों का कुनबा 

नोएडा | 4 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | नोएडा प्राधिकरण



Noida News : अब वह दिन दूर नहीं जब नोएडा में आपको प्रकृति का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण एक ऐसा पार्क विकसित करने जा रहे हैं, जहां पर हिरणों को कुनबा लाया जाएगा। इसके अलावा सनसेट सफारी भी बनाई जाएगी। यह शहर की पहली सफारी होगी। शहर में तैयार हो रही पहली सनसेट सफारी में रात करीब 10 बजे तक लोग स्पेक्ट्रम लाइट की रोशनी में हिरण और जल पक्षियों को देख सकेंगे। 

 30 एकड़ में मिनी जू बनाने की योजना
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि यह पार्क नोएडा के सेक्टर-91 में विकसित है, जिसका नाम बायोडायवर्सिटी पार्क रखा गया है। अब 30 एकड़ में मिनी जू बनाने की योजना है। पूरी परियोजना को एक ही चरण में तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश के तीनों जू से संपर्क कर हिरण के लिए बात कर ली है। वहां का प्रशासन तैयार हो गया है। हिरण की प्रजातियां भौंकने वाली हिरण, चीतल, सांभर, दलदल, हांग, भौंह आदि होंगी। तैयार किए गए इस प्रस्ताव को अब प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। 

10 प्रजातियों के 132 हिरण आएंगे
अधिकारियों ने बताया कि स्पेक्ट्रम लाइट में वहां पर मौजूद जानवरों को अंधेरा ही लगेगा। वहीं, जो लोग सनसेट सफारी में पहुंचेंगे, उनको स्पष्ट दिखाई देगा। अधिकारियों ने बताया कि इसमें 10 प्रजातियों के 132 हिरण लाए जाएंगे। प्राधिकरण यह हिरण लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद-जू के साथ अफ्रीका से भी मंगवाएगा। कानपुर जू से करीब 35, लखनऊ जू से करीब 54 तो हैदराबाद जू से 9 हिरण लाए जाएंगे। वहीं, 15 हिरण अफ्रीकी देशों से मंगवाए जाने हैं।  इसमें प्रवेश के लिए लोगों को शुल्क भी देना होगा।

अन्य खबरें