नोएडा की बेटी को बुलंदशहर के दहेज लोभियों ने किया प्रताड़ित : फॉर्च्यूनर कार नहीं मिलने पर हत्या की कोशिश

नोएडा | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic



Noida News : दहेज प्रथा भारत जैसे देश में सदियों से चली आ रही है। इसे अंकुश लगाने के लिए कानून भी बनाए गए, लेकिन न दहेज देने वालों की संख्या कम हो रही है और न ही लेने वाले ही पीछे हट रहे हैं। अब सूरजपुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। इसमें दहेज में फॉर्च्यूनर कार नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया गया है। 

क्या है पूरा मामला 
सूरजपुर थाना क्षेत्र में दी शिकायत में प्रकाश चंद्र ने बताया कि वह डेल्टा-2 में रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी 7 सितंबर 2022 को सुनपेड़ा थाना काकोड़ जिला बुलंदशहर निवासी देवेंद्र कुमार से की थी। आरोप है कि शादी में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी उनकी बेटी के लालची ससुराल वाले 20 लाख रुपए नगद और एक फॉर्च्यूनर की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी के साथ पति देवेंद्र कुमार, ससुर विशंभर, सास मिथिलेश, ननद नेहा, जेठ योगेश, नरेश और देवर आदित्य ने मारपीट की है। साथ ही गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया गया। इनकी डिमांड पूरी न होने पर उनकी बेटी पिंकी को घर से निकाल दिया। 

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें