अच्छी खबरः ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंचना हुआ आसान, एफएनजी से बिसरख पुल को जोड़ने वाली सड़क बन कर तैयार हुई

नोएडा | 3 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | सड़क बनाने का काम पूरा हुआ



Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने लोगों को तकलीफों का संज्ञान लेते हुए एफएनजी को बिसरख पुल से जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत करा दी है। पहले ये रोड जगह-जगह से टूटी हुई थी। इससे लोगों को भारी तकलीफें उठानी पड़ती थीं। साथ ही गाड़ियों की वजह से यहां धूल उड़ती रहती थी। इससे प्रदूषण भी होता था। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बिसरख पुल से जोड़ने के लिए नोएडा की तरफ से सड़क बना ली गई थी। लेकिन एफएनजी से इस सड़क को जोड़ने वाला कनेक्टिंग रोड नही बना था। 

एफएनजी से ऊपर की तरफ चढ़ाव के साथ ये रास्ता बना हुआ है। रोजाना हजारों की संख्या में वाहन नोएडा से ग्रेनो वेस्ट की ओर जाते हैं। अभी तक रास्ता टूटा हुआ था। इस वजह से समय ज्यादा लगता था। यात्रियों को परेशानी होती थी। साथ ही गाड़ियों की वजह से धूल उड़ती रहती थी। अब यहां सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि सड़क बनने से लोगों की दिक्कत खत्म हो जाएगी।

बताते चलें कि इस निर्माणाधीन मार्ग के पास ही कलवर्ट बनाने का काफी समय से बन्द है। कलवर्ट बनाने वाली पहली कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। फिलहाल दूसरी कंपनी का चयन नहीं हो सका है। इस वजह से काम में देरी हो रही है। ये कलवर्ट एफएनजी को बिसरख पुल की तरफ जाने वाले मार्ग से जोड़ेगा। इसके निर्माण के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

अन्य खबरें