नोएडा में महिला सिपाही की दर्दनाक मौत : तेज रफ्तार कैंटर ने कुचलकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा | 3 दिन पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के थाना फेस 1 क्षेत्र में डीएनडी पुल के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार महिला सिपाही को कुचल दिया घटना में महिला सिपाही की मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चाणक्यपुरी थाने में तैनात थी लक्ष्मी
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को डीएनडी पुल के पास अज्ञात कैंटर की टक्कर से दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। महिला सिपाही की पहचान लक्ष्मी निवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूप में हुई है। घटना के समय वह दिल्ली से अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रही थीं। लक्ष्मी दिल्ली के चाणक्य पुरी थाने में तैनात थी। घटना के बाद से महिला सफाई के घर में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के पति अजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

अन्य खबरें