Noida RWA : सेंचुरी अपार्टमेंट में टूटता प्लास्टर बना काल, बाल-बाल बची महिला 

नोएडा | 1 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | सेंचुरी अपार्टमेंट



Noida News : सेक्टर-100 में स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट के निवासी बड़े खतरे में जी रहे हैं। गुरुवार की शाम को एक बार फिर इमारत से प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा गिर गया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

बच्चों को लेकर चिंता : निवासी 
सोसायटी की रहने वाली महिला जॉली ने बताया कि यहां प्लास्टर गिरना आम बात हो गई है। कई गाड़ियां इससे खराब हो चुकी हैं। लोग डरे हुए हैं कि कहीं प्लास्टर उनके ऊपर न गिर जाए। जॉली खुद भी एक हादसे से बाल-बाल बची हैं। जब वह शाम को टहल रही थीं, तब अचानक उनके पैरों के पास प्लास्टर का एक टुकड़ा गिरा। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा चिंता बच्चों को लेकर है। हर शाम बच्चे यहां खेलते हैं और उनके लिए यह जगह बहुत खतरनाक हो सकती है।

प्राधिकरण से की मांग 
सेंचुरी अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए फ्लैट की बालकनी गोलाई में है। इसी वजह से बार-बार प्लास्टर के बड़े टुकड़े गिरते रहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी के ऊपर यह गिरा तो जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि या तो प्राधिकरण दाने वाले प्लास्टर को हटाकर साधारण प्लास्टर करे, या फिर बालकनी को सीधा करे। अगर यह नहीं हो सकता, तो निवासियों को खुद बालकनी सीधी करने की इजाजत दी जाए।

अन्य खबरें