नोएडा में गन्ने के जूस में थूक मिलाने का खेल : पीड़ित के विरोध करने पर नहीं माने, पुलिस से करवाई एफआईआर

नोएडा | 9 दिन पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Noida News : आज लखनऊ में थूककर मसाज करने का वीडियो वायरल हुआ था। यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि नोएडा में गन्ने के जूस में थूक मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला फेज-तीन थाना क्षेत्र के सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के बाहर का बताया जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में क्षितिज भाटिया ने बताया कि सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहते है। वह शनिवार शाम पत्नी के साथ सोसाइटी के बाहर गन्ने का जूस बेचने वाले के पास गए थे। वहां दो ग्लास गन्ने के जूस का ऑर्डर किया तो जूस बेचने वाला ग्लास में थूक मिलाकर जूस दे रहा था। इसका विरोध किया तो आरोपित ने अभद्रता की।

पुलिस ने किया गिरफ्तार 
पीड़ित से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शाहेब आलम और जमशेद खान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित मूलरूप से बहराइच के रहने वाले हैं। नोएडा में रहकर गन्ने के जूस का ठेला लगाते हैं।

अन्य खबरें