सपा ने जारी की राज्य कार्यकारिणी की अपडेट लिस्ट : नोएडा से राकेश यादव और रवि शर्मा को दी जगह 

नोएडा | 1 साल पहले | Deepak Sharma

Google Image | Symbolic Image



Noida : समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी को लेकर सपा ने अपनी राज्य कार्यकारिणी की टीम को भी अपडेट किया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राज्य कार्यकारिणी के सचिव, सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देशानुसार राज्य कार्यकारिणी सचिव सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की कुल संख्या 110 है।
 
नोएडा से राकेश और रवि को जिम्मेदारी
राज्य कार्यकारिणी की अपडेट लिस्ट में जनपद गौतमबुद्ध नगर से दो नेताओं को भी इस सूची में शामिल किया गया। जिले के वरिष्ठ सपा नेता राकेश यादव और पंडित रवि शर्मा को प्रदेश सचिव बनाया गया है। ये दोनों नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देकर सपा ने क्षेत्र के यादव और ब्राह्मण समुदाय को प्रतिनिधित्व देकर जिले के मतदाताओं को पार्टी के साथ एकजुट होने का संदेश दिया है। बता दें इससे पहले गौतमबुद्ध नगर से गुर्जर समुदाय से पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी को भी प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी जा चुकी है।

अन्य खबरें