बलिया के प्यार का नोएडा में खौफनाक अंत : निशा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, शादीशुदा चाचा से करना चाहती थी शादी

नोएडा | 1 महीना पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के छिजारसी में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इस मामले में बाद पुलिस ने जब जांच की तो हैरान कर देने वाला सच पता चला। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा दोनों में गांव के हिसाब से चाचा-भतीजी का रिश्ता है। युवती अपने प्रेमी को चाचा कहती थी। पुलिस इस मामले में काफी गंभीर जानकारी जुटा चुकी हैं। 

दोनों के संपर्क कैसे हुए?
दरअसल, नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय धनंजय कुमार के रूप के हुई। वहीं, उसकी प्रेमिका की पहचान 22 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। वैसे तो निशा अपने प्रेमी धनंजय को चाचा कहती थी, लेकिन असल में कहानी कुछ और थी। दोनों में करीब 3 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अक्सर धनंजय अपने गांव की युवती निशा के घर पर आता-जाता था। युवती दिल्ली के दल्लूपुरा में अपने परिजनों के साथ रहती थी। दोनों गांव से ही एक दूसरे को जानते थे। 

कैसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात को आरोपी धनंजय अपनी प्रेमिका के घर दल्लूपुरा पहुंचा, जहां पर धनंजय कुमार ने निशा को घूमने की बात कही और उसे लेकर चला गया। दोनों प्रेमी-प्रेमिका छिजारसी पहुंचे। छिजारसी में धनंजय ने एक रूम किराए पर लिया हुआ था। बताया जा रहा है कि वारदात से कुछ समय पहले दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर देर रात तक लड़ाई होती थी, लेकिन बुधवार की रात को कुछ देर बाद ही आवाज बंद हो गई। जिसके बाद पड़ोसी उनके कमरे के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा युवती बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। इसके साथ युवक भी बेहोश पड़ा हुआ था। 

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
पड़ोसियों ने देखा कि दोनों के गले से खून बह रहा है। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी धनंजय कुमार ने पहले अपनी प्रेमिका निशा की गला दबाकर हत्या की और फिर उसके बाद गला काट दिया। इस वारदात के बाद आरोपी ने खुद का गला भी काट लिया। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता से जांच कर रही है।

आरोपी पीछे छोड़ गया बीवी और 2 बच्चे
जांच में पता चला है धनंजय कुमार के दो बच्चे हैं। धनंजय कुमार की शादी पहले से हो चुकी है। उसके बावजूद भी वह अन्य लड़की के साथ संबंध बना रहा था। धनंजय सिंह ने मुंह बोली भतीजी निशा से कहा था कि उससे शादी करेगा और शादी करने को लेकर ही दोनों के बीच में विवाद हुआ करता था। धनंजय सिंह की पत्नी और दोनों बच्चे गांव गड़वार गांव जिला बलिया में रहते हैं।

अन्य खबरें