अब नोएडा में लव जिहाद : जैद अली बन गया अनुराग, लिव इन रिलेशन में रहकर न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किया और...

नोएडा | 11 महीना पहले | Nitin Parashar

Google Image | Symbolic



Noida|Sambhal : मिस कॉल के जरिये संपर्क में आए नरौली के युवक ने नाम बदल कर नोएडा की युवती को प्रेमजाल में फंसा दिया। काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। इसके बाद शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती को आरोपी की हकीकत का पता चला, तो जान से मारने की धमकी देकर नरौली भाग गया। इस मामले की शिकायत पीड़ित लड़की ने पुलिस से की है। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला
दरअसल, जिला उन्नाव की रहने वाली 24 साल की युवती नोएडा की एक कंपनी में सिलाई का काम करती है। साल 2018 में नरौली निवासी युवक की मिस कॉल के मोबाइल पर चली गई। इसके बाद युवक बार बार फोन करने लगा। युवती का नाम पता चलने पर आरोपी ने खुद को अनुराग ठाकुर निवासी नरौली बताया। धीरे-धीरे दोनों संपर्क में आ गए। युवक ने उसे अपना नाम अनुराग ठाकुर बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। 2021 में आरोपी युवक भी नोएडा में एक अन्य कंपनी में सिलाई का काम करने लगा। जनवरी 2022 में युवती अपनी कंपनी छोड़कर आरोपी की कंपनी में काम करने लगी। कुछ समय बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे।

फोटो और वीडियो रिकॉर्ड
इसी बीच युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। आरोप है कि इसके बाद युवक लड़की को ब्लैकमेल करता रहा। लड़की से अनुराग बने युवक ने काफी पैसे लड़की से उधार भी ले लिए। इसके बाद जब लड़की ने युवक पर शादी के लिए दवाब बनाया तो वह शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दवाब डालने लगा।

युवक की साजिश
धर्मांतरण की बात सुनकर लड़की हैरान रह गई। उसे पता चला कि युवक का नाम अनुराग नहीं, बल्कि जैद अली है और वह संभल के चंदौसी तहसील में बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली गांव का रहने वाला है। लड़की को जब युवक की साजिश का पता चला तो उसने युवक से पैसे वापस करने की मांग की। इस पर युवक ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी और नोएडा से फरार हो गया। युवक वापस नहीं लौटा तो लड़की संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र की नरौली पुलिस चौकी पर पहुंच गई। लड़की ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी।

लव जिहाद के मामले में कार्रवाई की मांग
मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली तो लोग इकट्ठा होकर नरौली पुलिस चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने चौकी प्रभारी को तहरीर देकर युवती को धर्म बदलकर प्रेमजाल में फंसाने, शारीरिक, आर्थिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। हिंदू संगठन के लोगों ने लव जिहाद के मामले में कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठन के लोगों ने सीओ और थाना प्रभारी के सामने ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस श्रीशचंद चौकी पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया।

अन्य खबरें