लोकसभा चुनाव : भाजपा ने 10वीं लिस्ट में खड़े किए 9 उम्मीदवार, इलाहाबाद और बलिया से इनको मिला टिकट

Google Photo | Symbolic Photo



Uttar Pradesh News : भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनाव को लेकर दसवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद और बलिया सीट से भी सांसद चुनाव के लिए उम्मीदवार मैदान में खड़ा किया है। 

चंडीगढ़ से संजय टंडन लड़ेंगे चुनाव
भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से संजय टंडन को मैदान में खड़ा किया गया है। मैनपुरी सीट से जयवीर सिंह ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। कौशांबी से विनोद सोनकर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। फूलपुर से प्रवीण पटेल मैदान में खड़े हैं। 

लाहाबाद और बलिया से किसको मिला टिकट?
इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी और बलिया से नीरज शेखर सांसद पद का चुनाव लड़ेंगे। मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है। गाजीपुर से पारस नाथ राय को भाजपा ने मैदान में खड़ा किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल टिकट से एसएस अहलुवालिया को मैदान में खड़ा किया।

अन्य खबरें