यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर : कांग्रेस ने घोषित कर दिया सीएम फेस! वायरल पोस्टर से सियासी हलचल

Google Image | Symbolic



Noida Desk : कहने को तो उत्तर प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव काफी दूर है। किन्तु, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता द्वारा जारी पोस्टर ने यहां की सियासत में जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस पोस्टर के जरिए वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अगामी विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री के चहेरे के तौर पर पेश किया गया है। 

इस पोस्टर में एक ओर राहुल गांधी को अगामी लोकसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री बताया जा रहा तो वहीं यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अजय राय को कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा बताया गया है। कांग्रेस नेता द्वारा जारी इस पोस्टर पर समाजवादी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है।

सपा ने बीजेपी-कांग्रेस पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता नितांत सिंह नितिन द्वारा जारी पोस्टर पर समाजवादी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि जो भाजपा है, वही कांग्रेस है, जो कांग्रेस है वही भाजपा है। सपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के बाहर कौन सा पोस्टर लगता है तो उस पर हम कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन आज अगर कहीं भी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं तो उसके लिए कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार हैं। कांग्रेस और बीजेपी, बाबरी, सीएए एनआरसी के लिए जिम्मेदार है। जो कांग्रेस है, वही बीजेपी है। जो बीजेपी है, वही कांग्रेस है।

पोस्टर में नेताओं के साथ चुनाव वादे भी
पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय राय की फोटो लगी हुई है। पोस्टर में लिखा गया है- '2024 में राहुल, 2027 में राय, देश प्रदेश बोल रहा है- हाथ के साथ आएं...' इसके अलावा पोस्टर में कथित चुनावी वादे भी किए गए हैं। इसमें जातिगत जनगणना, महिला आरक्षण, पुरानी पेंशन स्कीम, किसानों को एमएसपी, रोजगार और वृद्धा पेंशन सरीखे वादों का जिक्र किया गया है।

अन्य खबरें