यूपी में एक मामला ऐसा भी : 50 हजार रुपए के लिए भाई-बहन बने पति-पत्नी, मुख्यमंत्री की योजना में कर दिया बड़ा कांड

Tricity Today | Symbolic Photo



Hathras News/Greater Noida Desk : उत्तर प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से बेहद चौकाने वाली खबर सामने आई है। हाथरस में हुई घटना को जानने के बाद भाई-बहन के पवित्र रिश्ते से आपका विश्वास उठ जाएगा। दरअसल, हाथरस में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक सगे भाई-बहन ने चंद रुपए के लालच में शादी कर ली। इस घटना के बाद से लोग आश्चर्यचकित है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।

क्या है पूरा मामला 
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हाथरस महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले 55 हजार रुपए पाने के लिए दो महिलाओं ने दोबारा शादी कर ली। जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। मामला हाथरस जिले की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में चल रहे हाथरस महोत्सव मेले का मालूम हुआ। जहां 15 दिसंबर को महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम से को गई थी।

कुछ लोग पहले से शादीशुदा निकले
इस सामूहिक विवाह में 300 जोड़े शादी के बंधन में बंधे थे। इन्हीं 300 जोड़ों में कुछ शादीशुदा निकले। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस शादी में भाई-बहन ने भी शादी की। जांच में पता चला कि दोनों भाई-बहन सिकंदराराऊ के निवासी है। इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान है।

अन्य खबरें