लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी की इन 8 सीटों पर तेजी से हो रहा मतदान, एक करोड़ 44 लाख लोग करेंगे 80 उम्मीदवारों का फैसला

Tricity Today | Symbolic Photo



Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार (19 अप्रैल) को पहले चरण का मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। इन 8 लोकसभा सीटों पर 1 करोड़ 44 लाख से अधिक मतदाता इन सीटों पर मतदान करेंगे। सबसे अधिक 20.60 लाख मतदाता मुरादाबाद में हैं, जबकि सबसे कम 16.45 लाख मतदाता नगीना में हैं। 

इन 8 लोकसभा क्षेत्रों में हो रहा मतदान 
  1. सहारनपुर
  2. कैराना
  3. मुजफ्फरनगर
  4. बिजनौर
  5. नगीना (अनुसूचित जनजाति) 
  6. मुरादाबाद
  7. रामपुर
  8. पीलीभीत
आठों लोकसभा क्षेत्रों में 14,845 मतदान केंद्र बनाए
निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जानकारी के मुताबिक 14,845 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 3,571 को क्रिटिकल माना जा रहा है। इनमें 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। व्यवस्था को देखने के लिए कई अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है। आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई है।

कहां कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना सीट से हैं, जबकि नगीना और रामपुर से सबसे कम 6-6 उम्मीदवार लड़ रहे हैं।

अन्य खबरें