वूमन ऑन व्हील्स के साथ 5 किलोमीटर साइकिल चलाएंगी डीसीपी वृंदा शुक्ला

Greater Noida West : वूमन ऑन व्हील्स के साथ 5 किलोमीटर साइकिल चलाएंगी डीसीपी वृंदा शुक्ला

वूमन ऑन व्हील्स के साथ 5 किलोमीटर साइकिल चलाएंगी डीसीपी वृंदा शुक्ला

Tricity Today | डीसीपी वृंदा शुक्ला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संचालित वूमन आन व्हीलस् क्लब स्वस्थ नारी को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को करने जा रहा है। जिसमें वूमन आन व्हीलस् की सदस्यों के साथ उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला और बिसरख थाना की महिला सुरक्षा टीम भी मौजूद रहेंगी। 

वाओ की संचालक विजयेता पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम नारी शक्ति के लिए किया जा रहा है। जिसमें रविवार की शाम को 4 बजे आईपीएस वृंदा शुक्ला और महिला पुलिस टीम के साथ मिलकर 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को प्रेरित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत किया जा रहा है। जिसमें वृंदा शुक्ला इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को जागरूक करेंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.