'वूमन ऑन व्हील्स' के साथ वृंदा शुक्ला ने चलाई साइकिल, महिलाओं ने कहा, 'सुरक्षित और सशक्त हैं हम'

Greater Noida West : 'वूमन ऑन व्हील्स' के साथ वृंदा शुक्ला ने चलाई साइकिल, महिलाओं ने कहा, 'सुरक्षित और सशक्त हैं हम'

'वूमन ऑन व्हील्स' के साथ वृंदा शुक्ला ने चलाई साइकिल, महिलाओं ने कहा, 'सुरक्षित और सशक्त हैं हम'

Tricity Today | 'वाओ' की संचालक विजयेता पांडेय और आईपीएस वृंदा शुक्ला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संचालित "वूमन आन व्हीलस्" क्लब ने स्वस्थ नारी को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया है। जिसमें "वूमन आन व्हीलस्" की सदस्यों के साथ उपायुक्त (महिला एवं बाल सुरक्षा) वृंदा शुक्ला और बिसरख थाना की महिला सुरक्षा टीम ने साइकिलिंग की है। वृंदा शुक्ला ने महिलाओं के साथ मिलकर साइकिल चलाई है। इस मौके पर महिलाओं ने कहा, 'सुरक्षित और सशक्त हैं हम।'

इस दौरान वृंदा शुक्ला ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बारे में बताया जा रहा है। आज के समय में महिला किसी भी स्थान में पुरुष से पीछे नहीं है।  



'वाओ' की संचालक विजयेता पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम नारी शक्ति के लिए किया जा गया है। जिसमें आईपीएस वृंदा शुक्ला ने साइकिलिंग करके महिलाओं और युवतियों को प्रेरित किया। वहीं, इस कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने वृंदा शुक्ला को साइकिल चलाते देख उत्साहवर्धन महसूस किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.