ग्रेटर नोएडा में पीडीए जन सम्मलेन का आयोजन, भाजपा पर साधा जमकर निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक्टिव हुई समाजवादी पार्टी : ग्रेटर नोएडा में पीडीए जन सम्मलेन का आयोजन, भाजपा पर साधा जमकर निशाना

ग्रेटर नोएडा में पीडीए जन सम्मलेन का आयोजन, भाजपा पर साधा जमकर निशाना

Tricity Today | पीडीए जन सम्मलेन का आयोजन

Greater Noida News : समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को दादरी के चिटैहरा गांव में किया गया। जिसमें जिले के अलग-अलग इलाकों से भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। जन सम्मलेन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते आज देश एवं प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। दिनों-दिन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। ध्वस्त कानून व्यवस्था और बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा धर्म का सहारा ले रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता अब देश में बदलाव चाहती है। संविधान बचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हटाना और इंडिया गठबंधन को जितना आवश्यक है।

सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है। उनके अधिकारों को छीना जा रहा है। आज देश का अन्नदाता सड़क पर उतर कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। भाजपा सरकार द्वारा वंचितों और शोषितों के हक की आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है और उनके साथ अपराधी जैसा बर्ताव किया जा रहा है। भाजपा अपनी राजनैतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

ये लोग पीडीए जन सम्मलेन में पहुंचे
उन्होंने कहा कि समाजवादी और इंडिया गठबंधन से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है। आगामी लोकसभा में उसे अपनी हार नजर आ रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, पूर्व चेयरमैन गजराज नागर, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव वचन भाटी, मेहदी हसन, विजेंद्र चौहान, सुदेश भाटी, जुगती सिंह, राहुल आर्यन, संजय भाटी, हुकम सिंह भारती, हरेंद्र लाला, महेश जाटव, बादशाह प्रधान, रिजवान हैदर आत्म प्रकाश जाटव, शोएब खान और मुरारी लाल गौतम आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.