Noida: दो महीने सड़क किनारे पड़ा रहा पूर्व सैनिक, कन्नौज अपने घर जाने के लिए तरस रहा बुजुर्ग

Noida: दो महीने सड़क किनारे पड़ा रहा पूर्व सैनिक, कन्नौज अपने घर जाने के लिए तरस रहा बुजुर्ग

Noida: दो महीने सड़क किनारे पड़ा रहा पूर्व सैनिक, कन्नौज अपने घर जाने के लिए तरस रहा बुजुर्ग

Tricity Today | पूर्व सैनिक हरि सिंह

नोएडा में शनिवार को एक दिल को पसीज देने वाली जानकारी सामने आई। यहां एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक सेक्टर-61 में साईं मन्दिर के सामने पेड़ के नीचे रह रहा है। उनके पास न छत है और न खाने का सामान। उन्हें चोट भी लगी है और चलने-फिरने में नाकाम हैं। उनकी फोटो और जानकारी शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आई। उसके बाद नोएडा पुलिस के अफसरों ने संज्ञान लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि उन्हें ठीक होने के बाद घर भेजा जाएगा।

रिटायर सैनिक हरी सिंह हैं। वह नोएडा के सेक्टर-61 सांई मन्दिर मंदिर के सामने पेड़ के नीचे रह रहे हैं। वह मूल रूप से कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम लालता प्रसाद है। उन्होंने लॉकडाउन के पूरे दो महीने यहीं पेड़ के नीचे बिताए हैं। वह अपने घर जाना चाहते हैं। उनके पास मोबाइल फोना नहीं है। लॉकडाउन के कारण यहीं सड़क पर पेड़ के नीचे दो महीने बिताए हैं। उनके पास एक्स आर्मी मेन का आई कार्ड है। शनिवार को कोई व्यक्ति उनके पास से गुजरा। उसने हरि सिंह से बात की और फिर जानकारी मीडिया को दी। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।

पूर्व सैनिक के बारे में जब जानकारी सोशल मीडिया पर आई तो नोएडा के एसीपी रजनीश वर्मा और डीसीपी वृंदा शुक्ला सक्रिय हुए। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि हरि सिंह स्वस्थ नहीं हैं। वह अभी चलने-फिरने में भी सक्षम नहीं हैं। उन्हें साईं मंदिर के सामने से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उनकी देखभाल अच्छे से की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे। ठीक होने के बाद उन्हें उनके घर सम्मान सहित पहुंचाया जाएगा।

डीसीपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि पूर्व सैनिक हरि सिंह के बारे में जानकारी मिलते ही तत्काल स्थानीय पुलिस को उनके पास भेजा गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके खाने-पीने कपड़ों और इलाज का पूरा इंतजाम करवाया गया है। अब उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। उनके पांव में चोट लगी है। इस कारण उन्हें अभी घर नहीं भेजा जा रहा है। स्वस्थ होने के तुरंत बाद उन्हें उनके घर छिबरामऊ भेज दिया जाएगा। पुलिस हरि सिंह को उनके घर छोड़कर आएगी। उनसे परिजनों के बारे में जानकारी ली गई है। परिवार को भी उनके बारे में जानकारी दे दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.