खौफनाक और शर्मनाक : नोएडा में चार नाबालिग लड़कियों से रेप, गैंगरेप और यौन उत्पीड़न, चार गिरफ्तार

खौफनाक और शर्मनाक : नोएडा में चार नाबालिग लड़कियों से रेप, गैंगरेप और यौन उत्पीड़न, चार गिरफ्तार

खौफनाक और शर्मनाक : नोएडा में चार नाबालिग लड़कियों से रेप, गैंगरेप और यौन उत्पीड़न, चार गिरफ्तार

Tricity Today | Rapes in Noida

Gautam Buddh Nagar में गुरुवार को चार खौफनाक और शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। Noida और Greater Noida में चार नाबालिग लड़कियों के साथ रेप, गैंगरेप और अश्लील हरकतें करने की घटनाएं हुई हैं। जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुईं इन अलग-अलग घटनाओं में चार किशोरियों का यौन शोषण किया गया है। पुलिस ने इन मामलों की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा में सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, सात साल की बच्ची से रेप किया

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया, “थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में ही रहने वाले विवेक नामक व्यक्ति ने बीती रात को बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।” पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त आरोपी ने सलारपुर गांव में रहने वाली कुछ और बच्चियों का यौन शोषण किया है। पुलिस मिली जानकारी के आधार पर अन्य पीड़ित बच्चियों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। 

बादलपुर में 15 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ  

डीसीपी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की के साथ विशाल और सुमित नाम के दो लोगों ने बलात्कार किया है। बीती रात को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

ग्रेटर नोएडा में 11 साल की लड़की से मास्कधारी ने रेप किया

वृंदा शुक्ल ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय लड़की के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने मास्क लगाकर मंगलवार की रात को दुष्कर्म किया था। गंभीर हालत में पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न सूत्रों तथा श्वान दल व वैज्ञानिक विधि की सहायता से इस मामले का खुलासा किया है। घटना को अंजाम देने वाले राकेश नामक के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी वृंदा शुक्ल ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है तथा इससे पूर्व भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। 

नोएडा में किशोरी से पड़ोसी ने हैवानियत की

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। बच्ची के परिजनों ने पहले इस मामले में बलात्कार का आरोप लगाया था। बाद में उन्होंने छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.