क्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षित होंगी महिलाएं, इस सवाल का डीसीपी वृंदा शुक्ला ने दिया क्या जवाब, पढ़िए

क्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षित होंगी महिलाएं, इस सवाल का डीसीपी वृंदा शुक्ला ने दिया क्या जवाब, पढ़िए

क्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षित होंगी महिलाएं, इस सवाल का डीसीपी वृंदा शुक्ला ने दिया क्या जवाब, पढ़िए

Tricity Today | पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला (महिला सुरक्षा) के साथ नेफोवा ने की वीडियो कन्फेरेंस

नेफोवा ने डीसीपी वृंदा शुक्ला के साथ की वीडियो कॉन्फ्रसिंग gangaमहिलाओं की सुरक्षा में हमेशा तैयार नोएडा पुलिस: वृंदा

बुधवार को गौतमबुद्ध नगर की पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला (महिला सुरक्षा) के साथ नेफोवा ने वीडियो कन्फेरेंस के जरिए परिचर्चा की। जिसमें मुख्य रूप से महिला सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, घरेलू हिंसा, कोरोना संकट के दौरान पुलिस का रोल और वालंटियर के तौर पर महिलाओं की सहभागिता जैसे बिंदुओ पर चर्चा की गई।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लेजर वैली सोसाइटी की निवासी शुभ्रा सिंह और अनन्या दासगुप्ता नेे डीसीपी को बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी के आसपास लोग देर रात तक जमा होते हैं। सोसाइटी के आसपास ड्रिंक करके बोतल फेंकने जैसी गतिविधियों पर आपत्ति जताई है। महिलाओं ने पूछा क्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिलाएं सुरक्षित रहेंगी? इस पर डीसीपी वृंदा शुक्ला ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "आप निश्चिंत रहिए, महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगी। पुलिस असामाजिक तत्वों को हटाने में हर संभव एक्शन लेगी। मैं डीसीपी सेंट्रल जोन को पत्र भेजकर कारवाई करने के लिए आग्रह करूंगी।" डीसीपी ने महिलाओं को विश्वास दिलाया है कि जल्द उनकी इस आपत्ति का समाधान होगा।

नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती ने डीसीपी के सामने प्रस्ताव रखा कि विभिन्न सोसाइटी से जागरूक और एक्टिव महिलाओं की टीम बनाकर वालंटियर के तौर पर उनके साथ सहभागिता करना चाहती हैं, ताकि आम जन की समस्याओं पर पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर एक बेहतर तरीके से समाधान निकाला जा सके। वृंदा शुक्ला ने नेफोवा के इस प्रस्ताव को स्वीकारते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही ऐसी टीम का गठन किया जाएगा। जो शहर के हित में पुलिस विभाग के साथ मिलकर काम करेगी।

वीडियो कन्फेरेंस में ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसाइटियों की 70 से भी ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया है। करीब दो घंटे तक चले इस संवाद कार्यक्रम में ला रेसिडेंसिया, चेरी काउंटी, सुपरटेक इको विलेज-1, इको विलेज-2, अरिहंत आरडेन, निराला ग्रीनशायर, पंचशील ग्रीन-2, इरोज सम्पूर्णम, ग्रीन आर्क, वैलेंसिया होम्स, गौर सिटी और लेसर वैली आदि कई सोसाइटी से महिलाएं जुड़ी। अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव और विचार वृंदा शुक्ला के साथ साझा किए हैं। 

नेफोवा ने बताया कि आज की परिचर्चा में अनिता प्रजापति, मोनिका विज, शिप्राइन गुप्ता, जॉली सिन्हा, गीता माथुर, ज्योति प्रताप, निवेदिता सक्सेना, अनन्या त्रिपाठी, रंजना भारद्वाज, शिखा जलोटा, रेखा तलवार, मंजू सिंह, मनीषा चैहान, रश्मि बोन्द्रे, स्वाति गुप्ता, कोपल चैबे, आरती अग्रवाल समैया शामिल हुई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.